अपराधग़ाज़ीपुर

पुलिस के हत्थे चढ़ा 15000 हजार का इनामी

गाजीपुर । गहमर थाना पुलिस को शुक्रवार की शाम बड़ी सफलता मिली। उसने हत्या व हत्या के प्रयास में वांछित 15000 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया। उसका संबंधित धारा में चालान कर दिया ।एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के क्रम में गहमर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। उसने शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे बिहार के नालंदा जनपद के खुदागंज थाने के महमूदपुर पोस्ट पंच महल्ला निवासी श्रवण उर्फ छोटे यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। गहमर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त वांछित अपराधी है और इस पर 15000 हजार का इनाम भी घोषित है ।उन्होंने बताया कि बीते 8 सितंबर को थाना क्षेत्र के आदित्य नगर जनपद से सरिया लगदी एक ट्रक का अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ चालक सहित अपहरण कर लिया था। चालक की हत्या कर उसके शव को थाना क्षेत्र के मंदार जिला रांची झारखंड में फेंक दिया था। उसके बाद सरिया सहित ट्रक को लेकर फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें अभियुक्त पुलिस टीम पर फायर करते हुए फरार हो गया था। जबकि इसके साथी विश्वजीत सिंह उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके साथ ही सरिया सहित ट्रक को भी बरामद कर लिया गया था। फरार अभियुक्त की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। इसी क्रम में उसकी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय, निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी, निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह, छोटू राय, सद्दाम हुसैन, आशुतोष सिंह, चंद्रमणि त्रिपाठी थे।