न्यू होराइजन एकेडमी में परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण सम्पन्न

गाजीपुर। क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी में 27 मार्च, 2024 को शैक्षिक सत्र के समापन के अवसर पर विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिनमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र- छात्राओं को उनके शैक्षिक व शिक्षणेत्तर कार्य कलापों के लिए पुरस्कार वितरित किए गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. वी डी मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. चंद्रकांता राय ने उच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किया तथा अपने संबोधन में उनके सुखद भविष्य की कामना की. डॉ .वी डी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को बचपन से ही पुस्तकों को अपना मित्र बनाने की आदत डालनी चाहिए। पुस्तकें ज्ञान का स्रोत होती हैं और आजीवन हमारी सहायता करती हैं. प्रो. चंद्रकांता राय ने छात्रों तथा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से संस्कार तथा संस्कार से सार्थक जीवन के द्वार खुलते हैं। इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के छात्र -छात्राएं क्रमशः अवनी सिंह, आएशा फातमा,भान्वी श्रीवास्तव,पद्मजा गुप्ता, मिस्बाह फातमा,आयुष कुमार दूबे, दिव्यांशु यादव,आभा दूबे ने प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किए गए। कक्षा 8 की छात्रा आभा दूबे को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी – स्टूडेंट ऑफ द ईयर- घोषित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक निदेशक प्रोफेसर अमरनाथ राय ने मुख्य अतिथि डॉ. वी डी मिश्रा व प्रो.चंद्रकांता राय को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत मे एकेडमी की प्रधानाचार्या विभा राय ने उपस्थित अतिथिजनों के प्रति आभार प्रकाश किया।कार्यक्रम में डॉ. यशवंत सिंह, प्रो. अजय राय, किरन बाला राय, विभा राय, सारिका राय,कनक राय, अनामिका श्रीवास्तव, श्रीराम तिवारी, सुनीता मिश्रा, कनक राय, सारिका राय, अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संपादित करने में सुश्री रिया राय का विशेष योगदान रहा।

