अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण हेतु 31 जनवरी को विशेष अभियान, बूथों पर लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां


गाजीपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकरी वि0/रा0 दिनेश कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार अर्हता तिथि 1-1-2026 के आधार पर सम्प्रति चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य अन्तर्गत दावे और आपत्तियों प्राप्त करने की अवधि में दिनांक 31-01-2026 को विशेष अभियान की तिथि नियत की गयी है। उक्त तिथि को समस्त यूथों पर बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 10.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक उपस्थित रहकर दावे /आपत्तियों प्राप्त करेंगें। ऐसे समस्त अर्ह मतदाता जिनका नाम निर्वाचक नामावली में पंजीकृत नहीं है ये फार्म-6 (मय घोषणा पत्र) पर, अपमार्जन हेतु फार्म-7 पर एवं नाम में संशोधन व स्थान परिवर्तन हेतु फार्न-8 (मय घोषणा पत्र) पर अपना आवेदन कर सकते हैं।

