अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

नाबालिग बालिका अपहरण मामले में थाना गहमर पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वादिनी की तहरीर पर दर्ज मुकदमा संख्या 150/2025 के तहत पुलिस द्वारा पीड़िता की तलाश की जा रही थी, जिसे 24 दिसंबर 2025 को भदौरा रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया था।अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी देवल उपनिरीक्षक गामालाल ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मनजीत विश्वकर्मा निवासी ग्राम लहना, थाना गहमर को करहिया हाल्ट के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।