अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

नन्दगंज पुलिस ने चोरी के पम्प सेट के साथ युवक को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 फरवरी 2026 को थाना नन्दगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-59/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक  ने टीम के साथ ग्राम पहलवानपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अखिलेश कुमार बिन्द (22 वर्ष), निवासी सराय सरीफ, थाना नन्दगंज को एक चोरी की मोनो ब्लाक पम्प सेट के साथ पकड़ लिया।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।