अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

डा0 राजबिहारी मिश्र की मनाई गई पुण्यतिथि

 

सैदपुर (गाजीपुर )क्षेत्र के सिधौना में प्रख्यात हिंदी साहित्यकार सह शिक्षाविद  डॉ0 राजबिहारी मिश्र की पांचवी पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व0 मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।  राजेश मिश्र ने  डॉ0 राजबिहारी मिश्र के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ0 राजबिहारी मिश्र हमारे विवेक बोध को जागृत,हृदय को परिष्कृत और बुद्धि को संस्कारित करते हैं।पीड़ित मनुष्य की पक्षधरता का सबसे बड़ा प्रमाण डॉ. मिश्र का साहित्य है। डॉ0 रामजी सिंह बागी ने कहा कि डॉ0 राजबिहारी मिश्र की रचनाएं अन्याय के विरोध की प्रेरणा देती हैं। साहित्यकार प्रो. विजयशंकर मिश्र ने कहा कि डॉ0 राजबिहारी मिश्र आधुनिक भारत के साधारण नायकों के चित्रकार है,उनका साहित्य सत्य के अन्वेषण से परिपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में अनिमेष कुमार मिश्र ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान पूर्व जीएम स्टेट बैंक श्री नारायण मिश्र, सरकार मिश्र,करुणा शंकर मिश्र,शिवम मिश्र,रामनरेश पहलवान, बजरंगी मिश्र,अखिलेश मिश्र,प्रदीप सिंह,संतोष मिश्र,राहुल यादव,अभिषेक आदि मौजूद रहे।