अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाजीपुर । होली का पर्व आपसी सद्भाव और प्रेम का प्रतीक है: अरुण श्रीवास्तव (चुन्नू)

गाजीपुर। कायस्थ एकता फाउंडेशन के तत्वाधान में आज मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन संस्था के जिलाध्यक्ष विभोर श्रीवास्तव के बंशी बाजार स्थित आवास पर मनाई गई। कार्यक्रम की शुभारंभ चित्रगुप्त भगवान की आरती से शुरू हुआ ।इस दौरान होली मिलन समारोह में जमकर रंग गुलाल उड़े। वहां पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। होली मिलन समारोह में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत गाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान पूरा माहौल होली मय हो गया ।संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ( चुन्नू) ने होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी सद्भाव और प्रेम का प्रतीक है। आज के दिन लोग गिले शिकवे को भूलकर गले मिलते हैं ।संरक्षक दीनानाथ श्रीवास्तव ने होली मिलन समारोह में आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विभोर श्रीवास्तव एवं संचालन जिला मंत्री ने किया ।इस मौके पर राजन योग शिक्षक, बिजेंदर, अजय सिंह, संतोष प्रधान, डॉक्टर रजनीकांत , रंगनाथ, शिव शंकर सिन्हा ,राजेश चौरसिया, पारस गुप्ता, केशव श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संजय सेवराई, संदीप श्रीवास्तव सभासद ,अनिल वेदांती, कमलेश श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर श्रीकांत श्रीवास्तव, शशि कांत श्रीवास्तव, परमानंद,आदि लोगों उपस्थित उपस्थित थे