अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाजीपुर: चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार, 4 हजार रुपये बरामद

गाजीपुर। थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चौजा खास काली माता मंदिर के पास से आनन्द भारद्वाज (27) निवासी धीरजोत को मु0अ0सं0 185/25 धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत पकड़ा।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 4,000 रुपये बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव के नेतृत्व में की गई।