अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा ने की बैठक

ग़ाज़ीपुर। बहुजन समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर आज गाजीपुर में जिला कार्यालय समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं बैठक करते हुए 2027 में बसपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के कोआर्डिनेटर विनोद कुमार बागड़ी मौजूद रहे। साथ ही बुझारत राजभर, मनोज कुमार विद्रोही,जिला अध्यक्ष अजय कुमार भारती, जिला उपाध्यक्ष परवेज खान, जिला महा सचिव आदित्य कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश गुड्डू, रवि प्रकाश उर्फ दरोगा बाबू, पूर्व जिला अध्यक्ष व कोवाडिनेटर ओम प्रकाश भारती, राकेश कुमार भारती, तौफीक, शकील खान आदि मौजूद रहे।इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि आज की बैठक में सभी विधानसभाओं से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार लाने का संकल्प लिया गया है उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर जुट जाने का आवाहन भी किया कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और बसपा सरकार के कार्यकाल के कार्यों की जानकारी भी दें।