अपराधग़ाज़ीपुर

इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

 

गाजीपुर ।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दि0 22.11.2022 को मैं थानाध्यक्ष मय हमराही फोर्स के बिहारीगंज डगरा के पास दौराने चेकिंग वाहन /संदिग्ध व्यक्ति से मु0अ0स0 179/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट का वांछित व श्रीमान पुलिस अधीक्षक  गाजीपुर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु घोषित पुरस्कार रुपया 15000 के अपराधी युधिष्ठिर यादव पुत्र श्रवण कुमार यादव निवासी ग्राम सिंहपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को समय 04.00 बजे प्रातः अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1. युधिष्ठिर यादव पुत्र श्रवण कुमार यादव निवासी ग्राम सिहपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

*गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 67/21 अंतर्गत धारा 272/419/420/467/468/471 भादवि व 60(A) आबकारी अधिनियम, थाना खानपुर जनपद गाजीपुर।
2. मु0अ0सं0 190/22 अंतर्गत धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम, थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर।
3. मु0अ0सं0 179/22 अंतर्गत धारा 3(1) उ0प्र0 गंगेस्टर एक्ट, थाना खानपुर जनपद गाजीपुर।
4. मु0अ0सं0 214/22 अंतर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना खानपुर जनपद गाजीपुर।

*बरामदगी का विवरण*
01 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज

*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण*
1. थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
2. उ0नि0 श्री फूलचन्द पाण्डेय चौकी प्रभारी सिधौना थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
3. का0 प्रद्युमन सिंह थाना खानपुर गाजीपुर 4. का0 विनय कुमार थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
5. का० अंकित कुमार थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
6. का0 राजेश कुमार थाना खानपुर जनपद गाजीपुर