अवैध असलहे संग बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजीपुर । पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर, के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए दिनांक 09.01.2023 को थानाध्यक्ष उ0नि0 संतोष कुमार राय के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 संजय कुमार सरोज चौकी प्रभारी पैकवली,थाना रामपुर माँझा एवं पीआरवी 3153 के प्रभारी उ0नि0 ध्रुवनाथ शर्मा की संयुक्त टीम के द्वारा अभियुक्त सुदामा चौबे पुत्र ज्ञानप्रकाश चौबे निवासी दुबैथा थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर को 01 अदद रिवाल्वर.32बोर व दो जिन्दा कारतूस .32 बोर के साथ ग्राम दुबैथा से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में अभियुक्त सुदामा चौबे के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थाना रामपुर मांझा द्वारा अन्य कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
1. सुदामा चौबे पुत्र ज्ञानप्रकाश चौबे निवासी दुबैथा थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर उम्र 27 वर्ष
*बरामदगी-*
1. 01 अदद रिवाल्वर.32बोर व दो जिन्दा कारतूस .32 बोर
*पंजीकृत अपराध-*
1. मु0अ0सं0 02/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 504/506 भा0द0वि0 थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1- उ0नि0 संतोष कुमार राय थानाध्यक्ष रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर।
2- उ0नि0 संजय कुमार सरोज चौकी प्रभारी पैकवली थाना रामपुर माँझा गाजीपुर।
3- उ0नि0 ध्रुवनाथ शर्मा, प्रभारी पीआरवी 3153
4- हे0का0 मदन प्रसाद पीआरवी 3153
4- का0 जितेन्द्र यादव चौकी पैकवली थाना रामपुर माँझा गाजीपुर
5- म0का साधना -पीआरवी 3153
6- म0का0 नेहा विश्वकर्मा-पीआरवी 3153