अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया बहरियाबाद थाना का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

गाजीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर द्वारा शुक्रवार को थाना बहरियाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष सहित विभिन्न अनुभागों का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से संबंधित अभिलेख, बीट सूचना रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच की गई। अभिलेखों को अद्यावधिक रखने तथा सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना परिसर, बैरक एवं कार्यालय की साफ-सफाई और अनुशासन पर विशेष ध्यान देते हुए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाने में स्थापित साइबर सेल का निरीक्षण कर साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की जानकारी ली और पुलिसकर्मियों को और अधिक प्रभावी कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिसकर्मियों को फरियादियों से संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु थानाध्यक्ष सहित समस्त पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।